*TV20 NEWS || AZAMGARH :निर्वाचक नामावली विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का कार्यक्रम संशोधित, 10 अप्रैल को होगा अंतिम प्रकाशन*

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————–
आजमगढ़ 07 फरवरी– अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल विश्वकर्मा ने सर्वसाधारण को सूचित किया है भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के संबंध में पूर्व में घोषित कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।
आयोग द्वारा जारी नवीन निर्देशों के अनुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की संपूर्ण प्रक्रिया अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न की जाएगी, जिसके अंतर्गत 06.01.2026 से 06.03.2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की तिथि, 06.01.2026 से 27.03.2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों और आपत्तियों का निपटान, 03.04.2026 तक स्वास्थ्य मापदंडों की जाँच एवं 10.04.2026 निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत पात्र नागरिकों द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, अपमार्जन (विलोपन), संशोधन, स्थानांतरण तथा नोटिसों के निस्तारण व अन्य कार्य संशोधित तिथियों के अनुसार किए जाएंगे। उक्त अवधि के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) द्वारा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने जनपद के समस्त नागरिको से अपील किया है कि वे संशोधित कार्यक्रम का संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में अधिक से अधिक संख्या में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करें तथा साथ ही पात्र व्यक्ति का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराये जाने में सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।