*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना – सरायमीर, जनपद – आजमगढ़*
*🔹 गुमशुदा व्यक्ति की 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामदगी 🔹*
➡️दिनांक 06.02.2026 को आगंतुक रफात बानो पत्नी इस्लाम खाँ, निवासी संजरपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना सरायमीर पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि उनके पति इस्लाम खाँ (उम्र लगभग 47 वर्ष) दिनांक 06.02.2026 को समय करीब 15:00 बजे घर से निकले थे, जो वापस नहीं लौटे हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सरायमीर पर गुमशुदगी संख्या 01/2026 दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही हेतु उ0नि0 प्रशान्त सिंह को विवेचना सौंपी गई।
➡️गुमशुदा व्यक्ति की बरामदगी के लिए पुलिस टीम द्वारा तत्परता से आसपास के गांवों व कस्बों में तलाश की गई। इसी क्रम में दिनांक 09.02.2026 को गुमशुदा व्यक्ति इस्लाम खाँ को ग्राम फरिया से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया।





