*TV20 NEWS || AZAMGARH :जान से मारने की नीयत से युवक पर चलाई गई गोली, युवक को न लगकर पालतू कुत्ते को लगने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त असलहा व कारतूस बरामद*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 09.02.2026*
*थाना – अहरौला, जनपद – आजमगढ़*
*जान से मारने की नीयत से युवक पर चलाई गई गोली, युवक को न लगकर पालतू कुत्ते को लगने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त असलहा व कारतूस बरामद*
*🔹 पूर्व की घटना का विवरण*
दिनांक 02.02.2026 को रात्रि लगभग 20:00 बजे ग्राम बस्ती भुजवल, थाना अहरौला क्षेत्र में कुत्तों के विवाद को लेकर वादी पक्ष के पुत्र रिषू शुक्ला से अभियुक्तगण की कहासुनी हो गई। इसी दौरान अभियुक्तों द्वारा अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, जिसमें गोली युवक को न लगकर उसके पालतू कुत्ते को लग गई, जिससे कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में वादी की तहरीर पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 025/2026 धारा 109(1)/351(3)/325 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
*🔹 गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 09.02.2026 को उ0नि0 विश्राम गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त दीपक चौबे को करनपुर–इशहाकपुर पुलिया से कुछ दूरी पहले समय करीब 11:50 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक .32 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*🔹 पूछताछ का विवरण*
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 02.02.2026 की रात्रि लगभग 20:00 बजे कुत्तों के विवाद को लेकर वादी पक्ष के पुत्र रिषू शुक्ला से कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान अभियुक्त व उसके साथी विवेक चौबे द्वारा अवैध असलहे से फायर किया गया, जिसमें गोली युवक को न लगकर उसके पालतू कुत्ते को लग गई। मौके पर लोगों के आने पर दोनों अभियुक्त फरार हो गए। अभियुक्त ने अपने कृत्य को गलती स्वीकार किया है।
*🔹 पंजीकृत अभियोग का विवरण*
1-मु0अ0सं0 – 025/2026 धारा – 109(1), 325, 351(3) बीएनएस वृद्धि धारा – 3/25 आर्म्स एक्ट थाना – अहरौला, जनपद – आजमगढ़
*🔹 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1- दीपक चौबे पिता का नाम – जनमेजय चौबे निवास – ग्राम बस्ती भुजवल, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
उम्र – लगभग 32 वर्ष
*🔹 बरामदगी*
एक तमंचा (पिस्टल) .32 बोर, एक जिन्दा कारतूस .32 बोर, एक खोखा कारतूस .32 बोर
*🔹 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 177/2023 धारा 201/302/34 भादवि, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 34/2021 धारा 323/427/504/506 भादवि, थाना जैतपुरा, जनपद अम्बेडकर नगर
3. मु0अ0सं0 025/2026 धारा 109(1), 325, 351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
*👮♂️ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 विश्राम गुप्ता, उ0नि0 विजयी, हे0का0 हरिश्चन्द्र भास्कर,
का0 प्रमोद कुमार यादव, का0 सौरभ राय (थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़)





