TV 20 NEWS || AZAMGARH : एसएसपी आजमगढ़ के निर्देशन में थाना बरदह का आकस्मिक निरीक्षण

आज दिनांक 10.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लालगंज भुपेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना बरदह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के रजिस्टर और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्था सुधारने और साफ-सफाई बनाए रखने पर ज़ोर दिया।