TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में सेफर इंटरनेट डे पर कार्यशाला, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर जोर

सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026: जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में कार्यशाला का आयोजन
आजमगढ़। आज हरिऔध कला केंद्र आजमगढ़  में ‘सेफर इंटरनेट डे’  के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गम्भीर सिंह (अपर जिलाधिकारी वि०/रा०),राजेश कुमार मिश्रा (जिला आबकारी अधिकारी), चन्दन यादव (जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एन .आई.सी.), ओमप्रकाश जायसवाल साइबर सेल आजमगढ़  ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों एवं स्कूल के छात्र- छात्राओं एवं अध्यापकगण/अभिभावकों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया। कार्यशाला में विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गयी। जहाँ AI शिक्षा और कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है, वहीं इसके जरिए फैल रहे डीपफेक विडियो और डेटा प्राइवेसी जैसे खतरों से सावधान रहने की भी आवश्यकता है,। किसी भी AI टूल का उपयोग करते समय अपनी व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारी साझा न करें। वित्तीय सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करते समय हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट और सुरक्षित नेटवर्क का ही प्रयोग करें, सार्वजनिक वाई-फाई से वित्तीय लेनदेन करने से बचें और अपने पासवर्ड व पिन को समय-समय पर बदलते रहें। कार्यशाला में एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के लिए शपथ दिलाई गयी तथा सेफर इंटरनेट डे 2026 के वेबसाइट www.staysafeonline.in पर उपलब्ध विडियो का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। सभी को जागरूक किया गया की किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें न ही किसी सूचना/विडियो को बिना सत्यापित किए सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड करे और साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ए०आई०जी० स्टाम्प एवं निबंधन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी,  डी पी आर ओ,  डी आर एम , नेटवर्क इंजीनियर एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित अन्य विभागीय अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।