*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना सरायमीर-चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण, 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ₹1899 नगद बरामद*
*प्रेस–विज्ञप्ति*
*थाना सरायमीर, जनपद– आजमगढ़*
*चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण, 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ₹1899 नगद बरामद*
थाना सरायमीर पुलिस द्वारा क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई ₹1899/- नगद धनराशि बरामद की गई है।
🔹 संक्षिप्त विवरण
दिनांक 02.02.2026 को ई-एफआईआर के माध्यम से वादी प्रद्युम्न यादव, फील्ड इंजीनियर, ओबल सिस्टम प्रा.लि., जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 26.01.2026 को ग्राम सिकहुला स्थित पशु चिकित्सालय ब्लॉक कैम्पस परिसर में स्थापित वर्षामापी यंत्र ARG (UPR0565) से सोलर पैनल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 34/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 10.02.2026 को आवेदक लखन्दर यादव पुत्र अवधेश यादव, निवासी ग्राम कडछा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 09.02.2026 की रात्रि अज्ञात व्यक्ति द्वारा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर कुटी, कडछा में लगी तीन दान पेटिकाओं के ताले तोड़कर दान की धनराशि चोरी कर ली गई है। जिसके आधार पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 305(D)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
🔹 गिरफ्तारी का विवरण
आज दिनांक 13.02.2026 को उ0नि0 बासदेव साहनी मय हमराह द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर फत्तनपुर गांव की ओर जाने वाले तिराहे के पास से अभियुक्त को पकड़ लिया गया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से ₹959/- नगद बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि यह धनराशि मंदिर की दान पेटिकाओं से चोरी की गई है तथा शेष ₹940/- सोलर पैनल बेचने से प्राप्त धनराशि है। इस प्रकार कुल ₹1899/- नगद बरामद किया गया।
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बेरोजगार है तथा नशे का आदी होने के कारण चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। अभियुक्त की निशानदेही व स्वीकारोक्ति के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त को समय करीब 05:05 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
🔹 गिरफ्तार अभियुक्त
1. अरुण कुमार पुत्र राजेन्द्र, निवासी– बनकट, थाना अहिरौला, जनपद आजमगढ़, हाल पता– रमई पोखर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़
🔹 बरामदगी
• ₹1899/- नगद
🔹 पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 38/2026 धारा 305(D)/331(4)/317(2)/303(2) बीएनएस
2. मु0अ0सं0 34/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (थाना– सरायमीर, जनपद आजमगढ़)
🔹 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 बासदेव साहनी
2. उ0नि0 राजकुमार यादव हे0का0 सतीश सिंह मय हमराह थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
➡️ जनपद पुलिस अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।





