*TV20 NEWS || AZAMGARH :जमाली का सदन में बड़ा वार! एक्सप्रेसवे सुरक्षा से बजट तक सरकार पर तीखा हमला 🔥*
सपा नेता शाह आलम गुड्डू जमाली (एमएलसी), ने सदन में माननीय राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए अपने ज़िले के जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखा।
आजमगढ़/लखनऊ
सपा नेता शाह आलम गुड्डू जमाली (एमएलसी), ने सदन में माननीय राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए अपने ज़िले के जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु सरकार को ठोस और समयबद्ध कदम उठाने चाहिए।
प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—
1. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने पुख्ता सुरक्षा इंतज़ाम, सीसीटीवी आधारित बेहतर निगरानी प्रणाली तथा त्वरित आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की स्थायी व्यवस्था की मांग की।
2. जहानागंज–सठियांव–मुबारकपुर–जीयनपुर मार्ग का चौड़ीकरण
क्षेत्र की बढ़ती यातायात समस्या को देखते हुए जहानागंज से सठियांव, मुबारकपुर होते हुए जीयनपुर तक सड़क चौड़ीकरण की मांग की, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।
3. दीदारगंज क्षेत्र में नई सड़कों का निर्माण
विधानसभा दीदारगंज के नोनारी से दुबावां होते हुए बखराँ सरहद तक सड़क निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही सरायमीर–दीदारगंज संपर्क मार्ग से हैदराबाद बाज़ार होते हुए बखराँ तक नई सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी सदन में रखा।
4. मुबारकपुर रोडवेज से अतिरिक्त बसों का संचालन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अंतर्गत मुबारकपुर रोडवेज से अतिरिक्त बसों के संचालन की मांग की, ताकि यात्रियों को बेहतर, नियमित और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।
5. बजट पर टिप्पणी
उन्होंने सरकार द्वारा प्रस्तुत 9 लाख हजार करोड़ रुपये के बजट को जनता को भ्रमित करने वाला बताते हुए कहा कि बजट में ज़मीनी विकास की स्पष्ट दिशा और ठोस प्रावधानों का अभाव है।
अंत में उन्होंने कहा कि जनहित के इन मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से विचार कर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।





