*TV20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में स्वच्छ पर्यावरण पर जागरूकता कार्यक्रम,श्री अग्रसेन महिला कॉलेज में 16 फरवरी को होगा आयोजन*
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग आजमगढ़
—————–
आजमगढ़ 15 फरवरी– विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला विज्ञान क्लब के मार्गदर्शन में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 16/02/2026 को श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय आजमगढ़ में पूर्वान्ह 11:00 बजे होगा। जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा । कार्यक्रम में पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन से संबंधित ऑडियो विजुअल कार्यक्रम एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई जाएगी।





