*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना– बरदह,जमीनी रंजिश को लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-नोट*
*थाना– बरदह, जनपद आजमगढ़*
*जमीनी रंजिश को लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना/इतिहास–*
दिनांक 14.02.2026 को वादिनी श्रीमती हीरावती देवी पत्नी कान्ता, निवासी ग्राम बर्रा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दी गई कि विपक्षीगण द्वारा जमीनी रंजिश के चलते लाठी-डंडा व कटार लेकर गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुसकर जान से मारने की नियत से उनके सिर पर प्रहार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ ही वादिनी एवं उनके परिजनों को भी विभिन्न स्थानों पर चोटें आईं।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 45/2026 धारा 333, 109, 352, 351(3), 118(1), 115(2) बीएनएस बनाम
1. हिरदू राजभर पुत्र स्व० रामनाथ
2. रामनयन राजभर पुत्र स्व० रामनाथ
3. शकुन्तला पत्नी छोटू राजभर (निवासी बर्रा)
4. विशाल राजभर पुत्र बाहुबली निवासी कुकुहा थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर
पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–*
दिनांक 15.02.2026 को उ0नि0 संजय कुमार मय हमराही द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण
1. हिरदू राजभर पुत्र स्व० रामनाथ
2. रामनयन राजभर पुत्र स्व० रामनाथ निवासी ग्राम बर्रा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को खराट नहर के पास समय लगभग 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–*
1. हिरदू राजभर पुत्र स्व० रामनाथ, निवासी ग्राम बर्रा थाना बरदह जनपद आजमगढ़
2. रामनयन राजभर पुत्र स्व० रामनाथ, निवासी ग्राम बर्रा थाना बरदह जनपद आजमगढ़
*बरामदगी का विवरण–*
घटना में प्रयुक्त 02 अदद डंडा बरामद।
*आपराधिक इतिहास–*
1. हिरदू राजभर – मु0अ0सं0 45/2026 धारा 333, 109, 352, 351(3), 118(1), 115(2) बीएनएस।
2. रामनयन राजभर – मु0अ0सं0 45/2026 धारा 333, 109, 352, 351(3), 118(1), 115(2) बीएनएस।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम–*
1. उ0नि0 संजय कुमार, थाना बरदह जनपद आजमगढ़
2. का0 प्रशान्त सिंह, थाना बरदह जनपद आजमगढ़
3. का0 संदीप साह, थाना बरदह जनपद आजमगढ़