*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना– कप्तानगंज, मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नाबालिग बालिकाओं से छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना– कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़*
*मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नाबालिग बालिकाओं से छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के पर्यवेक्षण में तथा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने हेतु थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिकाओं से छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

*घटना का विवरण–*
दिनांक 13.02.2026 को थाना स्थानीय पर एक वादी द्वारा लिखित सूचना दी गई कि रामसागर पुत्र सोबरन निवासी ग्राम पट्टीपुर, थाना मितौली, जनपद लखीमपुर खीरी द्वारा उनकी नाबालिग बालिकाओं के साथ छेड़खानी की गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 74 बीएनएस एवं 9M/10 पॉक्सो एक्ट बनाम रामसागर उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 46/2026 धारा 74 बीएनएस एवं 9M/10 पॉक्सो एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी का विस्तृत विवरण–*
मुकदमा पंजीकरण के उपरांत अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई। संभावित स्थानों पर दबिश दी गई तथा सूचना संकलित की गई। दिनांक 14.02.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त थाना क्षेत्र में मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। प्राप्त सूचना पर उ0नि0 अमन तिवारी मय हमराही पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई। अभियुक्त को आवश्यक बल प्रयोग करते हुए नियमानुसार समय से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को थाना लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
1-रामसागर पुत्र सोबरन, निवासी ग्राम पट्टीपुर, थाना मितौली, जनपद लखीमपुर खीरी।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 अमन तिवारी, थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़।
2. का0 विपिन पाण्डेय, थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़।

जनपद पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।