*TV 20 NEWS|| BHADOHI :थाना दुर्गागंज पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर सबमर्सिबल पंप चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई, कब्जे से पंजीकृत अभियोग से संबंधित 02 अदद स्टेपलाइजर , 02 अदद स्टार्टर, 01 अदद सबमर्सिबल 01 बंडल केबल तार बरामद*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
दिनांक-18.02.2026
*◆थाना दुर्गागंज पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर सबमर्सिबल पंप चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई, कब्जे से पंजीकृत अभियोग से संबंधित 02 अदद स्टेपलाइजर , 02 अदद स्टार्टर, 01 अदद सबमर्सिबल 01 बंडल केबल तार बरामद।*

दिनांक 13-02-2026 की रात्रि को हेमन्त धर पुत्र ज्ञानधर निवासी रामनगर थाना दुर्गागंज जनपद भदोही का के खेत मे लगा, सबमर्सिबल, स्टेपलाइजर और केबल, स्टार्टर को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। तथा इसी रात में मेरे ग्राम के राहुल शुक्ला पुत्र केशव प्रसाद शुक्ला का घर के बाहर लगा खेत में सबमर्सिबल, केबल अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है, तथा मेरे ही गांव के सभाजीत यादव पुत्र रामदुलार यादव निवासी करनपुर का खेत से स्टेपलाइजर केबल 100 मीटर और स्टार्टर अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है।
दिनांक 14-02-2026 की रात्रि को स्टेपलाइजर चोरी करने के संबंध में थाना दुर्गागंज पर आवेदक राकेश कुमार पुत्र बृजलाल गौतम निवासी ग्रा०- रामनगर, थाना दुर्गागंज, जनपद भदोही ग्रा० सभा रामनगर का ग्राम प्रधान द्वारा सूचित किया गया कि मेरे गाँव के अर्जुन सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी ग्रा0 रामनगर (बरबसपुर) की खेती-बारी मेरे द्वारा कि जाती है और अर्जुन सिंह के खेत के पास उन्ही का टीन शेड दालान से स्टेपलाइजर चोरी कर लिया गया है। इसके संबंध में मु0अ0स0 17/16 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0स0 18/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना दुर्गागंज जनपद भदोही का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।
*श्री अभिमन्यु मांगलिक*,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में श्री *शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में व *श्री चमन सिंह चावड़ा* क्षेत्राधिकारी क्राइम के नेतृत्व में आज दिनांक 18.02.2026 को थाना दुर्गागंज पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र/रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर क्रमशः 1.मु0अ0स0 17/16 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0स0 18/25 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों को ग्राम हिम्मतपुर वरुणा पुल से गिरफ्तार करते हुए कब्जे से पंजीकृत अभियोग से संबंधित 02 अदद स्टेपलाइजर , 02 अदद स्टार्टर, 01 अदद सबमर्सिबल, 01 बंडल केबल तार बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए पंजीकृत अभियोग में धारा-317(2) बी.एन.एस की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्यवाही की गई।
*पूछताछ का विवरण:-*
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि राहुल सरोज पुत्र पप्पू सरोज निवासी हिम्मतपुर थाना दुर्गागंज जनपद भदोही व अर्जुन सरोज पुत्र विनोद सरोज निवासी रामनगर थाना दुर्गागंज जनपद भदोही व उदल बिन्द पुत्र मट्टर निवासी हिम्मतपुर थाना दुर्गागंज जनपद भदोही के साथ मिलकर हम लोगों द्वारा रामनगर गांव क्षेत्र में 04 जगह चोरी किये थे जिसमे 03 स्टेपाइलजर ,02 सबमर्सिबल ,03 स्टार्टर व 02 बंडल केबल तार मिला था चोरी किये गये सामानो मे से इस बोरी मे रखा 02 स्टेपलाइजर व 02 स्टार्टर 01 सबमर्सिबल व एक बंडल केबल तार चोरी किये सामानों मे से शेष सामान एक स्टेपलाइजर , एक सबमर्सिबल एक बंडल केबल तार राहुल सरोज , अर्जुन सरोज , उदल बिन्द के पास है। हाम लोगो के पास से बरामद चोरी के सामान को हम जनपद प्रयागराज बेचने ले जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-*
1. संदीप कन्नौजिया पुत्र पन्नालाल निवासी हिम्मतपुर थाना दुर्गागंज जनपद भदोही उम्र 23 वर्ष
2. आऱीफ शेख पुत्र लाल मोहम्मद तिलकट बाजार थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज उम्र 21 वर्ष
*बरामदगी*
बरामदगी 02 अदद स्टेपलाइजर , 02 अदद स्टार्टर, 01 अदद सबमर्सिबल 01 बंडल केवल तार बरामद।
*पंजीकृत अभियोग:-*
पकड़े गये व्यक्तियों को मु0अ0स0 17/26,18/26 धारा 303(2) बीएनएस व बरामदगी के आधार पर जुर्म धारा 317 (2) बीएनएस थाना दुर्गागंज जनपद भदोही
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 सुरजबली वर्मा, उ0नि0 सत्यनराय़ण यादव , हे0का0 नन्दलाल गौड, का0 राम प्रवेश गोस्वामी एवं का0 विपिन कुमार थाना दुर्गागंज जनपद भदोही।