*TV 20 NEWS || BALLIA:अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया श्री कृपा शंकर द्वारा थाना फेफना का किया गया वार्षिक निरीक्षण व सर्व संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश*
*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक-18.02.2026*
*अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया श्री कृपा शंकर द्वारा थाना फेफना का किया गया वार्षिक निरीक्षण व सर्व संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश ।*
उल्लेखनीय है कि दिनांक-17.02.2026 को *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया श्री कृपा शंकर द्वारा थाना फेफना का वार्षिक निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना फेफना के थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, शस्त्रों के रख-रखाव, रात्रि गश्त व यक्ष ऐप के माध्यम से ग्राम मोहल्ला के नाम को जोड़ना व साइबर संबंधित सभी तथ्यों की जानकारी कर कार्यालय के रजिस्टरों का वार्षिक औचक निरीक्षण कर सर्व सम्बन्धित को अभिलेखों के रख-रखाव के विषय में पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
इस मौके पर थानाध्यक्ष फेफना श्री विश्वदीप सिंह व अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहें।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*





