TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – मेंहनगर, जनपद – आजमगढ़ मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
महिला एवं बालिका सुरक्षा के दृष्टिगत चलाये जा रहे “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत थाना मेंहनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपहरण एवं पाक्सो एक्ट के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
➤ पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 01.02.2026 को थाना मेंहनगर पर वादी द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि दिनांक 28.01.2026 को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया है। काफी खोजबीन के उपरांत भी उसका पता नहीं चल सका।
उक्त सूचना के आधार पर थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 64 बीएनएस तथा 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
➤ गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 18.02.2026 को उ0नि0 आदिल खाँ मय हमराह हे0का0 धन्नंजय चौधरी क्षेत्र में रवाना होकर तलाश वांछित अभियुक्त/दबिश में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त—
रोशन पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम गौरा, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ को अक्षैबर नहर पुलिया, थाना मेंहनगर क्षेत्र से समय लगभग 11:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
➤ गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
• नाम – रोशन पिता का नाम – राजकुमार निवासी – ग्राम गौरा, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़
➤ पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 38/2026 धारा 87, 137(2), 64 बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट थाना – मेंहनगर, जनपद आजमगढ़
➤ गिरफ्तारी करने वाली टीम
• उ0नि0 आदिल खाँ, थाना – मेंहनगर, जनपद आजमगढ़
• हे0का0 धन्नंजय चौधरी, थाना – मेंहनगर, जनपद आजमगढ़
थाना मेंहनगर पुलिस द्वारा महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आगे भी इसी प्रकार प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।





