TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – कोतवाली, जनपद – आजमगढ़* ऑपरेशन “सड़क पर सूरूर” के तहत 45 व्यक्तियों का चालान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ऑपरेशन “सड़क पर सूरूर” अभियान के अंतर्गत दिनांक 19.02.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सड़क अथवा सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे कुल 45 व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। साथ ही सभी को कड़ी चेतावनी दी गई।
⚠️ चेतावनी
सभी नागरिकों से अपील है कि सड़क अथवा किसी भी सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन/धूम्रपान न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस एक्ट के अंतर्गत कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
➡️ जनपद पुलिस सार्वजनिक व्यवस्था एवं यातायात सुरक्षा बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।





