TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ हत्या के प्रयास के प्रकरण में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 18.02.2026 को वादी विजय यादव पुत्र फौजदार यादव निवासी ग्राम खानपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्तगण—
1. मुकेश पुत्र श्यामनारायण निवासी लेदौरा, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
2. उत्तम उर्फ सिट्टू पुत्र स्व० गनेश निवासी ग्राम खानपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
द्वारा उसकी बहन से बातचीत करने के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से हमला किया गया। उक्त हमले में उसके भाई सत्यम के सिर पर गंभीर चोट आई, जिनका उपचार एवं ऑपरेशन लाइफ लाइन हॉस्पिटल में कराया गया। इसके अतिरिक्त फौजदार यादव, परमशीला एवं पल्लवी को भी चोटें आईं।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 46/26 धारा 109, 115(2), 352 बीएनएस बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 20.02.2026 को व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मय हमराह हे0का0 राकेश उपाध्याय एवं का0 सागर सिंह क्षेत्र भ्रमण/तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खानपुर की घटना में नामित अभियुक्तगण थाना मोड़ के पास मुख्य मार्ग पर कहीं जाने की फिराक में साधन का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम तत्काल थाना मोड़ के पास पहुंची, जहां दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम क्रमशः
1. मुकेश पुत्र श्यामनारायण
2. उत्तम उर्फ सिट्टू पुत्र स्व० गनेश
बताया। नाम-पता की पुष्टि होने पर कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय लगभग 09:45 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे की कुल्हाड़ी बरामद की गई। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. मुकेश पुत्र श्यामनारायण निवासी लेदौरा, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
2. उत्तम उर्फ सिट्टू पुत्र स्व० गनेश निवासी ग्राम खानपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
बरामदगी
• घटना में प्रयुक्त 01 अदद लोहे की कुल्हाड़ी
पंजीकृत अभियोग
• मु0अ0सं0 46/26 धारा 109, 115(2), 352 बीएनएस थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 राकेश उपाध्याय, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
3. का0 सागर सिंह, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़





