TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना– कोतवाली, जनपद आजमगढ़ मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत 01 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 17 वर्ष) को दिनांक 17.02.2026 को एक युवक बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 60/26 धारा 87/137(2) बीएनएस दिनांक 19.02.2026 को पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं बालिकाओं की संरक्षण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में उ0नि0 सूर्यपाल मय हमराहियान द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मो. सलमान पुत्र परवेज अहमद निवासी कोट मोहल्ला थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष को दिनांक 20.02.2026 को समय 11:05 बजे भवरनाथ चौराहा से नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया।
अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
• मो. सलमान पुत्र परवेज अहमद निवासी – कोट मोहल्ला, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 60/26 धारा 87/137(2) बीएनएस, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
• उ0नि0 सूर्यपाल
• कां0 अखिलेश कुमार यादव
• कां0 आनन्द कुमार
थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
जनपद पुलिस की अपील (मिशन शक्ति 5.0):
महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की उत्पीड़न/बहला-फुसलाकर ले जाने/ऑनलाइन शोषण की सूचना तत्काल 1090/112 अथवा नजदीकी थाने पर दें।