TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ साइबर फ्रॉड का ₹1,42,961/- वापस कराया गया

दिनांक 14.01.2026 को आवेदक मदन मोहन यादव पुत्र स्व० रामजीत यादव निवासी ग्राम दाऊदपुर कुर्मी, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ के साथ साइबर फ्रॉड की घटना घटित हुई। फ्रॉडस्टर द्वारा ₹1,42,961/- की धनराशि अवैध रूप से खाते से आहरित कर ली गई।
घटना के संबंध में आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कराई गई (शिकायत संख्या – 231012600xxxx0)।
➡️ की गई कार्यवाही
शिकायत प्राप्त होने पर थाना मुबारकपुर की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक/पोर्टल से समन्वय स्थापित किया गया। प्रभावी पैरवी एवं आवश्यक तकनीकी कार्यवाही के फलस्वरूप आवेदक के खाते में पूर्ण ₹1,42,961/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
➡️ बरामदगी
• ₹1,42,961/- (पूर्ण धनराशि) आवेदक के खाते में वापस कराई गई।
➡️ साइबर टीम का विवरण
1. नि0अ0 अखिलेश शुक्ल (प्रभारी निरीक्षक अपराध)
2. उ0नि0 आशुतोष मौर्य
3. का0 रोहित उपाध्याय
4. म0आ0 प्रियंका तिवारी
जनपद पुलिस की अपील:
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा NCRP पोर्टल पर रिपोर्ट करें, ताकि समय रहते धनराशि को होल्ड/वापस कराया जा सके।