TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले 02 वांछित अभियुक्त आलाजुर्म (बांस की लाठी) सहित गिरफ्तार

दिनांक 19.02.2026 को वादिनी श्रीमती उर्मिला देवी पत्नी उरेम चन्द्र यादव निवासी ग्राम सलारपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 19.02.2026 को समय लगभग 10:00 बजे उनका पुत्र राहुल खेत पर गया था। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही धर्मेन्द्र यादव व विजय प्रताप यादव पुत्रगण रामनाथ यादव द्वारा जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे से सिर एवं शरीर पर प्रहार किया गया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 57/2026 धारा 109(1), 352, 351(3) BNS बनाम धर्मेन्द्र यादव आदि 02 नफर पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 सतीश कुमार द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान धारा 115(2) BNS की वृद्धि की गई।
➡️ गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 20.02.2026 को उ0नि0 सतीश कुमार मय हमराह क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु मामूर थे। मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी ग्राम सलारपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष को सलारपुर से चिवटही मार्ग से समय लगभग 16:20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजुर्म बांस की लाठी बरामद की गई।
तत्पश्चात मुखबिर की सूचना पर सलारपुर चौराहे पर विजयी की गुमटी के पास से अभियुक्त विजय प्रताप यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी ग्राम सलारपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष को समय लगभग 22:55 बजे गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों को मु0अ0सं0 57/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) BNS का बोध कराते हुए नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

➡️ गिरफ्तार अभियुक्त
1. धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी ग्राम सलारपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष
2. विजय प्रताप यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी ग्राम सलारपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष
➡️ बरामदगी
• घटना में प्रयुक्त 01 अदद बांस की लाठी
➡️ पंजीकृत अभियोग
• मु0अ0सं0 57/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) BNS थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
➡️ आपराधिक इतिहास
• मु0अ0सं0 57/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) BNS थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
➡️ गिरफ्तारी करने वाली टीम
• उ0नि0 सतीश कुमार मय हमराह, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़