TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ जान से मारने की नियत से हमला करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

वादी श्री नगीना यादव पुत्र स्व० बसगीत यादव निवासी ग्राम तितिरा (कुडियारी), थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 20.02.2026 को थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 19.02.2026 को विपक्षीगण—
1. रामदुलार पुत्र जीता यादव
2. सत्यदेव पुत्र जीता यादव
3. राजदेव पुत्र जीता यादव
4. उमेश पुत्र राजदेव
5. पुष्पा पत्नी रामदुलार
निवासीगण ग्राम तितिरा (कुडियारी), थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ द्वारा गेहूं के खेत में पानी बहाने के विवाद को लेकर गाली-गलौज की गई तथा गोलबंद होकर लाठी एवं धारदार हथियार लेकर जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया एवं हमला किया। आरोप है कि घर में घुसकर मारपीट की गई, जिससे वादी के पुत्र प्रदीप बेहोश हो गया तथा अन्य परिजनों को भी चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई।
उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना तरवां पर मु0अ0सं0 32/2026 धारा 3(5), 109, 110, 115(2), 352, 131, 333, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 शिवम द्विवेदी द्वारा संपादित की जा रही है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी।
➡️ गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 20.02.2026 को उ0नि0 शिवम द्विवेदी मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रामदुलार यादव पुत्र जीता यादव निवासी ग्राम तितिरा (कुडियारी), थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 45 वर्ष को उचहुवा बाजार के तितिरा मोड़ से समय लगभग 10:45 बजे गिरफ्तार किया गया।
➡️ अभियुक्त का नाम, पता व पूछताछ विवरण
रामदुलार यादव पुत्र जीता यादव निवासी ग्राम तितिरा (कुडियारी), थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 45 वर्ष
➡️ पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 32/2026 धारा 3(5), 109, 110, 115(2), 352, 131, 333, 351(3) बीएनएस थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
➡️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 शिवम द्विवेदी, थाना तरवां जनपद आजमगढ़
2. का0 विपिन यादव, थाना तरवां जनपद आजमगढ़