TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कार्रवाई – दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 14.02.2026 को पीड़िता द्वारा थाना अतरौलिया पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त सादाब अहमद पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी बसही थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर लगभग 06 वर्ष तक शारीरिक संबंध स्थापित किया गया, एक बार दवा खिलाकर गर्भपात कराया गया तथा बाद में शादी से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 0058/26 धारा 69/89/351(3) बीएनएस तथा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)V एससी/एसटी एक्ट बनाम सादाब अहमद उपरोक्त पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर द्वारा संपादित की जा रही है।
➡️ गिरफ्तारी का विवरण
उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में दिनांक 20.02.2026 को व0उ0नि0 पवन कुमार सिंह मय पुलिस टीम अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त भैदोरा बाजार में मौजूद है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सादाब अहमद पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी बसही थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को भैदोरा बाजार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय लगभग 11:10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
➡️ पंजीकृत अभियोग
• मु0अ0सं0 0058/26 धारा 69/89/351(3) बीएनएस, 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)V एससी/एसटी एक्ट थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
➡️ गिरफ्तार अभियुक्त
• सादाब अहमद पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी बसही थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 30 वर्ष।
➡️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. व0उ0नि0 पवन कुमार सिंह, थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 सन्त कुमार, थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
3. का0 मुकेश गुप्ता, थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़





