TV 20 NEWS || AZAMGARH : रामेश्वरम में राम कथा के साथ माता सीता के आदर्शों का हुआ भावपूर्ण वर्णन

रामेश्वरम में राम कथा के साथ माता सीता के आदर्शों का हुआ भावपूर्ण वर्णन
बिलरियागंज रोड, आजमगढ़ बिलरियागंज रोड पटवध कौतुक शिव मंदिर परिसर में नवदिवसीय श्री मानस महायज्ञ एवं राम कथा में सुबह श्रीकांत पांडे जी एवं राहुल पांडे जी एवं अरुण तिवारी जी अन्य विद्वानों द्वारा हवन पूजन आयोजन संपन्न हुआ शाम को राम कथा कथावाचक ललित गिरी महाराज ने रामेश्वरम में राम कथा के महत्व के साथ माता सीता के आदर्श चरित्र का मार्मिक वर्णन किया।
अपने प्रवचन में महाराज ने कहा कि रामेश्वरम वह पावन स्थल है, जहाँ भगवान श्रीराम ने लंका विजय से पूर्व भगवान शिव की आराधना की। इसी प्रसंग के माध्यम से उन्होंने माता सीता के त्याग, धैर्य और अटूट पतिव्रत धर्म का उल्लेख करते हुए बताया कि सीता जी भारतीय संस्कृति की मर्यादा, शक्ति और सहनशीलता की प्रतीक हैं।
महाराज ने कहा कि माता सीता ने विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा। अशोक वाटिका में रहते हुए भी उनका विश्वास और आत्मबल अडिग रहा, जो प्रत्येक नारी और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे सीता जी के आदर्शों—सहनशीलता, करुणा और दृढ़ संकल्प—को अपने जीवन में उतारें।
प्रवचन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। आयोजन समिति ने उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।