TV 20 NEWS || AZAMGARH : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर माह जनवरी-2026 में विभिन्न विभागों को प्राप्त बी, सी एवं डी ग्रेड की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर माह जनवरी-2026 में विभिन्न विभागों को प्राप्त बी, सी एवं डी ग्रेड की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित

पीएम सूर्य घर योजनान्तर्गत सभी नगर तथा विकास खंड स्तर पर कैंप लगाकर वेंडर नामित कर आवेदन बढ़ायें- जिलाधिकारी

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत एजेंसी को समय से भुगतान करते हुए शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करायें- जिलाधिकारी

सोशल सेक्टर के अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन कराते हुए पोर्टल पर समय से डाटा फीड करायें- जिलाधिकारी

पोषण अभियान में सीडीपीओ तथा मुख्य सेविकाओं के साथ बैठक कर प्रगति में सुधार लायें- जिलाधिकारी

मैन पावर बढ़ाकर समय सीमा के अंतर्गत सेतुओं के निर्माण को पूर्ण करायें- जिलाधिकारी

आजमगढ़ 20 फरवरी– जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर माह जनवरी-2026 में विभिन्न विभागों को प्राप्त बी,सी एवं डी ग्रेड की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

पीएम सूर्य घर की समीक्षा में जनपद का ग्रेड बी तथा रैंक 51 है, डिस्कॉम द्वारा 43 निरीक्षण पेंडिंग है तथा बैंक द्वारा 689 लोन पेंडिंग है। जिस पर जिलाधिकारी ने इसे 3 दिन में पूर्ण करने का निर्देश दिए। उन्होने आगामी बैठक में विद्युत विभाग के सभी अधिशासी अभियंता को भी बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि समीक्षा कर 3 दिन में पेंडिंग डाटा निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होने सभी नगर तथा विकासखंड स्तर पर कैंप लगाकर तथा वेंडर नामित कर आवेदन बढ़ाने के निर्देश दिए।

डे एनआरएलएम में जनपद का ग्रेड सी है। परियोजना निदेशक डीआरडीए द्वारा अवगत कराया गया कि एसएनए स्पर्श लागू होने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिससे एमआईएस शेष है।
जल जीवन मिशन योजना में जनपद का ग्रेड बी तथा रैंक 55 है। अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण द्वारा अवगत कराया गया कि 7 एजेन्सी द्वारा कुल 1463 पेयजल योजना पर कार्य कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एजेंसी को समय से भुगतान सुनिश्चित करें तथा शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ओडीओपी टूलकिट में जनपद का ग्रेड डी तथा रैंक सी है। उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि नामित संस्था द्वारा प्रशिक्षण नहीं कराने के कारण बी ग्रेड प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में बी ग्रेड आने के संबंध में अवगत कराया गया कि पटल सहायक की गलती से सब्सिडी क्लेम पोर्टल पर पोस्ट नहीं हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पटल सहायक को चेतावनी देने हेतु निर्देशित किया गया।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सॉफ्टवेयर में तकनीकी त्रुटि के कारण डैशबोर्ड पर 485 के सापेक्ष 56 आवेदन प्रदर्शित हो रहा है, जिससे जनपद का ग्रेड सी आया है। जिलाधिकारी ने सोशल सेक्टर के समस्त अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन करने तथा पोर्टल पर समय से डाटा फीड करने के निर्देश दिए।
आईसीडीएस पोषण अभियान में जनपद का ग्रेड बी तथा रैंक 10 है। जिलाधिकारी द्वारा समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा मुख्य सेविकाओं का बैठक कराकर प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

सेतुओं के निर्माण में जनपद का ग्रेड सी तथा रैंक 58 है। जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अधिशासी अभियंता को मैन पावर बढ़ाकर समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने तथा नियमानुसार भुगतान करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा जीरो पॉवर्टी अभियान से संबंधित समस्त अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को गांव में प्रचार-प्रसार करने तथा प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में मुख्य चिकित्साधिकारी को शीघ्र नोडल नामित करने तथा शेष गोल्डेन कार्ड शीघ्र बनवाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने जीरो पॉवर्टी से संबंधित सभी अधिकारियों को पेंडिंग डाटा तीन दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-20.02.2026——–