*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना: कप्तानगंज, दहेज उत्पीड़न एवं आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के प्रकरण में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, दिनांक: 21.02.2026*
*थाना: कप्तानगंज, जनपद: आजमगढ़*
*दहेज उत्पीड़न एवं आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के प्रकरण में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
(मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही)
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम में थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*पूर्व की घटना-*
दिनांक 22.12.2025 को शिकायतकर्ता श्रीमती जुगुना देवी पत्नी अमरजीत विश्वकर्मा निवासी – ग्राम इटौरी खालिसपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि वादिनी की पुत्री अंजू देवी के पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में फ्रिज, कूलर एवं ₹1,00,000 की मांग की जा रही थी तथा दहेज न देने पर पीड़िता को प्रताड़ित, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों से यह तथ्य प्रकाश में आया कि निरंतर दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर पीड़िता द्वारा दिनांक 02.12.2025 को आत्मघाती कदम उठाया गया।
उक्त आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 39/26 धारा 85/108/115(2)/351(3)/352 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
*गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 21.02.2026 को थानाध्यक्ष जय प्रकाश मय हमराह का0 बृजेश गौड़ एवं का0 अप्पू प्रसाद मुकदमे की विवेचना में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त कोयलसा-देउरपुर मार्ग स्थित जफरामऊ बगीचे के पास खड़े हैं।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर समय 10:39 बजे दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*👤 गिरफ्तार अभियुक्त*
1. राम प्रकाश पुत्र स्व० पूर्नवासी उर्फ पुनवासी, निवासी मोलनाथपुर कैथोपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 55 वर्ष।
2. विकास पुत्र राम प्रकाश, निवासी मोलनाथपुर कैथोपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 27 वर्ष।
*📂 पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 39/26 धारा 85/108/115(2)/351(3)/352 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
*👮 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. जय प्रकाश, थानाध्यक्ष, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
2. का0 बृजेश गौड़, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
3. का0 अप्पू प्रसाद, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
जनपद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला उत्पीड़न के मामलों में कठोर एवं त्वरित कार्रवाई निरंतर जारी है।