TV 20 NEWS || AZAMGARH :SPEL कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक छात्र/छात्राओं को किया गया प्रशिक्षित
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित 30 दिवसीय Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम का तृतीय चरण k क्रम में आज दिनांक 21.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री भूपेश कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में छात्र-छात्राओं के संज्ञानातम्क व लोक कौशल में सुधार तथा उनको कानून व आपराधिक प्रक्रिया,आपराधिक अनुसंधान,यातायात नियंत्रण,साइबर क्राइम,मानव तस्करी,कानून-व्यवस्था जैसे इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण इन्टर्न के रूप में प्राप्त कराये जाने हेतु
➡S.P.E.L.Programme (Student Police Experiential Learning Programme) हेतु तृतीय चरण में जनपद आजमगढ़ के 09 थानों (कोतवाली, सिधारी, रानी की सराय, कंधरापुर, निजामाबाद, गंभीरपुर, देवगाँव,जीयनपुर एवं बरदह ) पर विभिन्न कॉलेजों से छात्र/छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका आयोजन आज दिनांक 21.02.2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार से किया गया। SPEL के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रमुख रूप से निम्न बिन्दुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।
➡
AHT थाना का पुलिस नियन्त्रण का आधारभूत ज्ञान कराया गया।
➡डॉयल 112 नियन्त्रण कक्ष व आधारभूत प्रशिक्षण दिया गया।
➡जनसुनवाई एवं महिला सेल के संबंध में जानकारी प्रदान कर भ्रमण कराया गया।
➡विशेष जाँच प्रकोष्ठ के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान किया गया ।
➡LIU के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
➡ मीडिया सेल के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
➡ जीडी कार्यालय एवं गणना कार्यालय के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर भ्रमण कराया गया।
छात्रों को उपरोक्त के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान कर समस्त स्थानों का भ्रमण कराया गया।





