समस्त मीडिया बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 22 फरवरी, 2026 को प्रातः 10 बजे से जनपद स्तर पर जनपद न्यायालय परिसर में वृहद/मेगा शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, बच्चों, स्त्रियों निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं का समस्त विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा।
अतः समस्त मीडिया बंधु उक्त अवसर पर उपस्थित होकर कवरेज करने का कष्ट करें।
जिला सूचना कार्यालय
आजमगढ़





