*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना बिलरियागंज,युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 23.02.2026*
*थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़*
*युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का संक्षिप्त विवरण–*
दिनांक 21.02.2026 को थाना बिलरियागंज पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया कि अभियुक्त शाकिब द्वारा नाबालिग लड़की को अपने साथ भगा ले जाया गया था। तत्पश्चात पारिवारिक परिस्थितियों के बीच लड़की द्वारा आत्मघाती कदम उठा लिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 42/26 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
आज दिनांक 23.02.2026 को उ0नि0 रतन सिंह पटेल मय हमराह द्वारा क्षेत्र में चेकिंग/तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर *श्रीनगर सियरहा अंडरपास के पास* से अभियुक्त *शाकिब पुत्र मोहम्मद आसिफ निवासी पाती खुर्द थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष* को *समय करीब 09:15 बजे* गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग का विवरणः–*
01. मु0अ0सं0 42/26 धारा 108 बीएनएस थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
01. शाकिब पुत्र मोहम्मद आसिफ निवासी पाती खुर्द थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली टीम–*
01. उ0नि0 रतन सिंह पटेल, थाना बिलरियागंज, आजमगढ़
02. का0 अतुल सिंह यादव, थाना बिलरियागंज, आजमगढ़
03. का0 राकेश वर्मा, थाना बिलरियागंज, आजमगढ़





