*TV 20 NEWS || AZAMGARH : संयुक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालयों के संचालन की स्थिति के सम्बन्ध में बैठक की गयी आयोजित

संयुक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालयों के संचालन की स्थिति के सम्बन्ध में बैठक की गयी आयोजित

पीएमश्री विद्यालयों में लंबित निर्माण कार्य को यथाशीघ्र गुणवत्तायुक्त पूर्ण करायें- संयुक्त सचिव

पीएमश्री विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शत प्रतिशत छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित करें- संयुक्त सचिव

आरटीई के तहत अच्छे विद्यालयों में पात्र छात्रों का मेरिट के आधार पर नामांकन करायें-संयुक्त सचिव

ऐसा मॉडल तैयार किया जाए कि हर अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन पीएमश्री विद्यालय में करने के लिए प्रोत्साहित हो- संयुक्त सचिव

आजमगढ़ 23 फरवरी– संयुक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार श्री अनिल कुमार छपोलिया की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद मंे पीएम श्री विद्यालयों के संचालन की स्थिति के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी।

संयुक्त सचिव ने कहा कि पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों में लंबित डबल स्टोरी अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के निर्माण को यथाशीघ्र गुणवत्तायुक्त पूर्ण करायें। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों में लंबित बालक शौचालय के निर्माण को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि पीएमश्री विद्यालयों में निपुण आकलन की समीक्षा करते हुए स्थिति में सुधार लाएं तथा अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराते हुए निपुण बनाएं।

संयुक्त सचिव ने निर्देश दिया कि पीएमश्री विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अभिभावकों एवं छात्राओं को जागरुक करते हुए शत प्रतिशत छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत अच्छे विद्यालयों में अधिक से अधिक पात्र छात्रों का मेरिट के आधार पर नामांकन करायें। उन्होंने कहा कि एबीएसए यह सुनिश्चित करेंगे कि पीएमश्री विद्यालयों में खेल सामग्री के लिए भेजे गए पैसे का उपयोग केवल खेल सामग्री के क्रय में ही उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि आईसीटी लैब में जो भी उपकरण या फर्नीचर खरीदा जाए, वह उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए।

संयुक्त सचिव ने कहा कि पीएमश्री विद्यालय मा0 मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है। पीएमश्री विद्यालयों को नई शिक्षा नीति 2020 से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से इस स्कीम को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा मॉडल तैयार किया जाए कि हर अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन पीएमश्री विद्यालय में करने के लिए प्रोत्साहित हो।
संयुक्त सचिव ने कहा कि जब तक हम बच्चों के रुचि के अनुसार उनको विकसित नहीं करेंगे, तब तक मा0 प्रधानमंत्री जी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकेंगे, इसीलिए सभी लोग पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में कल 48 पीएमश्री विद्यालय चयनित है, जिसमें 44 बेसिक शिक्षा के, 2 माध्यमिक शिक्षा के, 01 केंद्रीय विद्यालय आजमगढ़ तथा 01 नवोदय विद्यालय जीयनपुर शामिल है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राजीव पाठक, प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय जीयनपुर, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय आजमगढ़, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।