*TV20 NEWS || AZAMGARH :परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक में 01 प्रकरण का आपसी समझौता*

*प्रेस नोट*
*दिनांक – 24.02.2026*
*परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक में 01 प्रकरण का आपसी समझौता*
*श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण* में दिनांक *24.02.2026* को थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित *परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण* की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में *कुल 05 पत्रावलियों* में दोनों पक्षों को दूरभाष/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मिडिएशन हेतु बुलाया गया, जिनमें से *03 पत्रावलियों में पक्षकार उपस्थित* हुए।
मिडिएशन के दौरान *01 पत्रावली* में अथक प्रयास, समझाइश एवं काउंसलिंग के पश्चात आपसी सहमति से समझौता कराया गया। उक्त प्रकरण में आवेदिका द्वारा अपने पति एवं ससुराल पक्ष पर मारपीट एवं भरण-पोषण न देने के आरोप लगाए गए थे। दोनों पक्षों की एक साथ एवं पृथक-पृथक काउंसलिंग कर आपसी सहमति से समझौता कराते हुए विदाई कराई गई।
*02 पत्रावलियां* माननीय न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण बंद की गईं। शेष पत्रावलियों में दोनों पक्षों को अगली तिथि हेतु नोटिस/दूरभाष द्वारा सूचित कर मिडिएशन कराया जाएगा।
*नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से जनपद में बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक न्यायालयों पर कार्यभार भी कम होगा।*
*कुल समझौते:-* 01
*इस पुनीत कार्य में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी:-*
• उ0नि0 सत्यनारायण यादव, प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ
• आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह
• आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता