*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना अहरौला पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक : 26.02.2026*
*थाना : अहरौला, जनपद : आजमगढ़*

*थाना अहरौला पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।*

*थाना अहरौला क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खिलाकर की गई हत्या के प्रकरण में सक्रिय संगठित गिरोह के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना का विवरण :-*
*गैंग लीडर* श्रवण पाण्डेय पुत्र रामसकल पाण्डेय निवासी ग्राम भोगईचा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने सह-अभियुक्तों/सदस्यों के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह का गठन किया गया, जो जनपदीय स्तर पर सक्रिय है। गिरोह द्वारा आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या जैसे जघन्य अपराध कारित किये गये।

➡️ दिनांक 16.03.2025 को समय लगभग 17:30 बजे ग्राम भोगईचा निवासी सुनील पाण्डेय पुत्र रामकृपाल को बाजार जाते समय अभियुक्तों द्वारा पकड़कर अपने घर के अंदर ले जाकर मारपीट की गई तथा जहरीला पदार्थ खिलाया गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। दिनांक 17.03.2025 को वादिनी श्रीमती अंजनी पाण्डेय पत्नी स्व0 सुनील पाण्डेय की लिखित तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 110/2025 धारा 103(1)/3(5)/123 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*गिरफ्तारी का विवरण :-*
आज दिनांक 26.02.2026 को थानाध्यक्ष श्री अमित कुमार मिश्रा मय हमराह कर्मचारीगण के साथ मुखबिर की सूचना पर *ग्राम भोगईचा स्थित जेठू सिंह स्मृति द्वार मोड़* से मुकदमा उपरोक्त में वांछित 02 अभियुक्तों 01. रामसकल पाण्डेय पुत्र स्व0 राजाराम पाण्डेय, निवासी ग्राम भोगईचा, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 56 वर्ष 02. रवि पाण्डेय पुत्र रामसकल पाण्डेय निवासी ग्राम भोगईचा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 27 वर्ष को समय लगभग 09:00 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता :-*

1. रामसकल पाण्डेय पुत्र स्व0 राजाराम पाण्डेय, निवासी ग्राम भोगईचा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 56 वर्ष

2. रवि पाण्डेय पुत्र रामसकल पाण्डेय, निवासी ग्राम भोगईचा थाना अहरौला जनपद आजमगढ, उम्र लगभग 27 वर्ष

*पंजीकृत अभियोग :-*
01. मु0अ0सं0 43/2026 धारा 2(b)(I)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।

*आपराधिक इतिहास:-*
1. मु0अ0सं0 110/2025 धारा 103(1), 123, 3(5) बीएनएस थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 43/2026 धारा 2(b)(I)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
01. अमित कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
02. का0 अजीत कुमार यादव, थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
03. का0 मुकेश गुप्ता, थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।