*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना रानी की सराय, महिला के साथ छेडखानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांक: 26.02.2026*
*थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़*
*महिला के साथ छेडखानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व घटना का संक्षेप:-*
दिनांक 25.02.2026 को थाना रानी की सराय में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी अखिलेश यादव उर्फ भोला पुत्र श्री कान्ता यादव ने मोबाइल के माध्यम से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इस पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 47/2026 धारा 76, 351(3), 352 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण:-*
दिनांक 26.02.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अखिलेश यादव उर्फ भोला ग्राम चेकपोस्ट पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को समय करीब 11:40 बजे चेकपोस्ट से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग:-*
01. मु0अ0सं0 47/2026, धारा 76, 351(3), 352 बीएनएस, थाना रानी की सराय
*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
01. अखिलेश यादव उर्फ भोला पुत्र श्री कान्ता यादव, ग्राम ईश्वरपुर, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1. उ0नि0 सूरज तिवारी, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 जयप्रकाश पटेल, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़