*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – जहानागंज, पुरानी रंजिश व जमीन बंटवारे के विवाद में 09 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 06.03.2026,*
*थाना – जहानागंज, जनपद – आजमगढ़*
*पुरानी रंजिश व जमीन बंटवारे के विवाद में 09 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज दिनांक 06.03.2026 को ग्राम जिगरसण्डी व ग्राम मित्तूपुर में दो पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश एवं जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर आपसी वाद-विवाद एवं हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
सूचना पर थाना जहानागंज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनों पक्ष शांत नहीं हुए और आपस में मारपीट करने लगे। जिस पर पुलिस टीम द्वारा बीच-बचाव करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कुल 09 अभियुक्तों को कारण गिरफ्तारी बताते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम सदर न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –*
(ग्राम जिगरसण्डी)
*प्रथम पक्ष*
1. निशा पत्नी स्व० मूलचन्द राम, उम्र 47 वर्ष
2. विक्की राम पुत्र स्व० मूलचन्द राम, उम्र 23 वर्ष
*द्वितीय पक्ष*
3. सुरजन राम पुत्र मुक्खी राम, उम्र 40 वर्ष
4. बन्दना पत्नी सुरजन राम, उम्र 35 वर्ष
निवासीगण – ग्राम जिगरसण्डी, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़

*(ग्राम मित्तूपुर)*
*प्रथम पक्ष*
5. गोविन्द चौहान पुत्र शौरु चौहान, उम्र 55 वर्ष
6. सुनीता चौहान पुत्री गोविन्द चौहान, उम्र 27 वर्ष
*द्वितीय पक्ष*
7. महेन्द्र चौहान पुत्र शौरु चौहान, उम्र 58 वर्ष
8. सविता चौहान पुत्री महेन्द्र चौहान, उम्र 40 वर्ष
9. उर्मिला चौहान पत्नी महेन्द्र चौहान, उम्र 52 वर्ष
निवासीगण – ग्राम मित्तूपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़