हैदराबाद के कन्हा शांति वनम मे 6 से 10 मार्च 2026 तक आयोजित सातवीं पैरा नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के सफल आयोजन हेतु विश्व स्तरीय अनुभव प्राप्त आजमगढ़ के अजेंद्र राय को भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा द्वारा चैंपियनशिप का रेफरी नामित किया गया है , जिनके निर्देशन में पूरी चैंपियनशिप संपन्न होगी l
दिव्यांगजनों हेतु आयोजित इस राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में देश भर के अलग-अलग श्रेणी के लगभग 535 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं l चैंपियनशिप 6 मुख्य वर्गों में विभाजित है खिलाड़ियों के वर्गीकरण के लिए BWF Classifier डॉक्टर्स का पैनल खिलाड़ियों के दिव्यांगता को प्रमाणित करने के लिए नामित किया गया हैl
चैंपियनशिप का आयोजन सचिव श्री मधुसूदन रेड्डी निदेशक हार्टफूलनेस गोपीचंद बैडमिंटन अकैडमी को बनाया गया है जबकि भारत के मुख्य पैरा बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना साई के आनंद कुमार और बत्री नारायण जूरी मेंबर बनाया गया है l
चैंपियनशिप के सफल संचालन के लिए भारतीय पैरा बैडमिंटन के चेयरमैन प्रभाकर राव स्वयं मौके पर मौजूद है और खिलाड़ियों के सहयोग में सक्रिय है l
अजेंद्र राय को मिली को मिली इस जिम्मेदारी पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री विजय बहादुर पाठक बहादुर पाठक डाइट प्राचार्य अमरनाथ राय एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ डीपी राय सचिव डॉ पीयूष कुमार सिंह कृष्णामोहन त्रिपाठी कृष्णकांत मिश्रा राजेंद्र प्रसाद यादव पुनीत राय विजय कुमार सिंह रमाकांत वर्मा परमहंस सिंह प्रवीण कुमार सिंह आदि लोगों में हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है l





