*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना सिधारी,साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के खाते में पुलिस की तत्परता से 20,000/- रुपये कराए गए वापस*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*
*साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के खाते में पुलिस की तत्परता से 20,000/- रुपये कराए गए वापस*
*घटना का संक्षिप्त विवरण–*
आवेदक श्री देवेन्द्र कुमार पुत्र शिवचन्द राम निवासी ग्राम खोजापुर चकडीह, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ द्वारा ऑनलाइन वीजा के लिए आवेदन किया गया था। इसी दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल प्राप्त हुआ, जिसमें कॉलर द्वारा स्वयं को वीजा उपलब्ध कराने वाला बताते हुए 1 से 2 माह के भीतर कनाडा का वीजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। कॉलर के झांसे में आकर आवेदक द्वारा *ऑनलाइन 20,000/- रुपये* प्रेषित कर दिए गए। बाद में जब आवेदक को यह ज्ञात हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हो गई है, तो उसके द्वारा तत्काल साइबर शिकायत संख्या– 23111250190258 दर्ज कराई गई, जो थाना सिधारी पर प्राप्त हुई।
शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना सिधारी की साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ से तकनीकी सहायता प्राप्त करते हुए त्वरित कार्यवाही की गई। समुचित प्रयासों के फलस्वरूप पीड़ित देवेन्द्र कुमार के खाते में *20,000/- रुपये* की धनराशि नियमानुसार वापस कराई गई।
*पैसा वापसी का विवरणः-*
पीड़ित को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अज्ञात कॉलर को अपनी निजी जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है, तो इसकी शिकायत *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* अथवा *www.cybercrime.gov.in* पर तत्काल दर्ज कराएं या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में स्थापित *साइबर हेल्प डेस्क* पर संपर्क करें।
*पुलिस टीम का विवरण–*
01. उ0नि0 विधनेश वर्मासाइबर टीम थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
02. उ0नि0 नीतीश सिंहसाइबर टीम थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
03. का0 महेश कुमारसाइबर टीम थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
04. का0 पवन गुप्तासाइबर टीम थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
05. म0आ0 रीना यादवसाइबर टीम थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़





