*प्रेस विज्ञप्ति,दिनांक – 08.03.2026*
*थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*
*अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।*
*गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण-*
दिनांक 08.03.2026 को उ0नि0 अजय यादव मय हमराह के संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान अंजान शहीद चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति, जो आदतन अपराधी है, नत्थुपुर जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया पर बैठा है तथा किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में है और उसके पास अवैध तमंचा है। यदि शीघ्र कार्यवाही की जाये तो उसे पकड़ा जा सकता है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल नत्थुपुर मार्ग पर बनी पुलिया के पास पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को समय करीब 22:05 बजे *एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर* पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम *मुस्तकीम उर्फ शरीफ उर्फ सुल्तान उर्फ करिया पुत्र अफ्फान उर्फ नन्हू निवासी अंजान शहीद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 32 वर्ष* बताया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 115/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. मुस्तकीम उर्फ शरीफ उर्फ सुल्तान उर्फ करिया पुत्र अफ्फान उर्फ नन्हू निवासी अंजान शहीद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 32 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
01. एक अदद तमंचा .315 बोर
02. एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 115/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 115/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
02. मु0अ0सं0 11/2023 धारा 380/411 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
03. मु0अ0सं0 50/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
04. मु0अ0सं0 197/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
05. मु0अ0सं0 316/2024 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
06. मु0अ0सं0 31/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
07. मु0अ0सं0 120/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
08. मु0अ0सं0 22/2023 धारा 352/504/506 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
09. मु0अ0सं0 237/2012 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
10. मु0अ0सं0 417/2013 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
01. उ0नि0 अजय यादव, चौकी प्रभारी अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
02. हे0का0 केश्वेन्द्र प्रताप सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
03. का0 अक्षय प्रसाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़





