TV 20 NEWS|| AZAMGARH: थाना – साइबर क्राइम, जनपद आज़मगढ़ ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 मोबाइल फोन, 5000 रू नगद व 01 चार पहिया वाहन बरामद
दिनांक 08.03.2026 को वादी मुकदमा अब्दुल्ला पुत्र मंसुर अहमद निवासी अली असद कालोनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा विपक्षियों मो0 हारिस पुत्र एजाज अहमद, नाज खान पुत्री एजाज अहमद, मो0 नदीम पुत्र अज्ञात, मो0 फाजिल पुत्र अज्ञात, अशरफ पुत्र अज्ञात समस्त निवासीगण ग्राम साहरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध शिकायत किया गया कि उपरोक्त अरोपियों ने क्यूटेक्स नामक गेमिंग/ट्रेडिंग एप के माध्यम से पैसा डबल कराने का झांसा देकर आवेदक के मोबाइल नम्बर को सोशल मीडिया ग्रुपों मे जोड़ कर लिंक के माध्यम से आवेदक व उसके परीजनों के करीब 1.5 करोड़ रूपयों की साइबर धोखाधड़ी की गयी जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0- 11/26 धारा 318 (4), 319 (2), 111 (4) BNS व 66 D IT ACT पंजीकृत किया गया।
दौराने विवेचना दिनांक 09.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना देवेन्द्र प्रताप सिंह मय साइबर थाना टीम द्वारा उक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्तों 1- मो० हारिस पुत्र एजाज अहमद ग्राम साहरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष, व 2- अबू फाजिल पुत्र मो0 खालिद ग्राम साहरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष को सेमरहा से समय करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से 02 मोबाइल फोन, 5000 रूपये नगद, 01 पैन कार्ड, 01 चार पहिया वाहन बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.मो० हारिस पुत्र एजाज अहमद ग्राम साहरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष
2.अबू फाजिल पुत्र मो0 खालिद ग्राम साहरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष
बरामदगी-
02 अदद मोबाइल फोन (Android )
5000 रूपये नगद
1 अदद पैन कार्ड
1 अदद चार पहिया वाहन
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
प्र0नि0 देवेंद्र प्रताप सिंह, थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़।
उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद यादव थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़।
का0 एजाज खान, थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़।
का0 सभाजीत मौर्य, थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़।
का0 रामाश्रय यादव, थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़।
का0 महिपाल यादव (चालक), थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़।





