*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – अतरौलिया, सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर 03 लाख रुपये की ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 10.03.2026*

*थाना – अतरौलिया, जनपद आजमगढ़*
*सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर 03 लाख रुपये की ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का संक्षिप्त विवरण –*
दिनांक 05.03.2026 को वादी कन्हैया पुत्र स्व0 अलगू यादव निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना अतरौलिया पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षीगण 1. परमानन्द यादव पुत्र मनिराम यादव तथा 2. रामानन्द यादव पुत्र बलिराम यादव निवासीगण महाजी सिंगवारा थाना कोतवाली महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी के पुत्र रणधीर यादव उर्फ मिन्टू यादव को सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लगभग 03 वर्ष पूर्व 03 लाख रुपये ले लिये गये। बाद में रुपये वापस मांगने पर टालमटोल एवं आनाकानी की जा रही थी।
उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 0083/26 धारा 406 भादवि बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 467/468 भादवि की वृद्धि की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण –*
दिनांक 09.03.2026 को उ0नि0 उमेश चन्द मय हमराह तथा थाना महराजगंज पुलिस टीम के साथ अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी गयी। सूचना के आधार पर अभियुक्त परमानन्द यादव को गायत्री नगर रेलवे स्टेशन, आजमगढ़ के पास से समय करीब 09:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त परमानन्द यादव द्वारा बताया गया कि उसका भाई रामानन्द यादव पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते लखनऊ जाने के लिए निकला है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे फुलवरिया थाना अहरौला क्षेत्र से अभियुक्त रामानन्द यादव को समय करीब 12:10 बजे हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
*पंजीकृत अभियोग –*
मु0अ0सं0 0083/26 धारा 406/467/468 भादवि थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
1. परमानन्द यादव पुत्र मनिराम यादव निवासी महाजी सिंगवारा थाना कोतवाली महराजगंज जनपद आजमगढ़, उम्र 31 वर्ष।
2. रामानन्द यादव पुत्र बलिराम यादव निवासी महाजी सिंगवारा थाना कोतवाली महराजगंज जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 38 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 उमेश चन्द थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
2. उ0नि0 ओमकार तिवारी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
3. हे0का0 श्रीनरायण यादव थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
4. का0 शिवानन्द चौधरी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
5. का0 मनीष कुमार थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
6. का0 रामबाबू थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
7. का0 रतीश तिवारी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।