*TV20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नाबालिक बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल*
*प्रेस नोट*
*थाना – फूलपुर, जनपद आजमगढ़*
*मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नाबालिक बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल*
*घटना का संक्षिप्त विवरण –*
दिनांक 09.03.2026 को थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर यह प्रकाश में आया कि दिनांक 08.03.2026 को थाना क्षेत्र के एक ग्राम में एक नाबालिग बच्ची के साथ आरोपी द्वारा अश्लील हरकत की गई। इस संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 86/2026 धारा 75 बीएनएस व 9/10 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार द्वारा की जा रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण –*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार (IPS) द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान तथा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त राजेश पुत्र केसरी निवासी ग्राम सैदपुर खंजहांपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 55 वर्ष को दिनांक 09.03.2026 को समय करीब 19:43 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
राजेश पुत्र केसरी निवासी ग्राम सैदपुर खंजहांपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 55 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग –*
मु0अ0सं0 86/2026 धारा 75 बीएनएस व 9/10 पॉक्सो एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
1. हे0का0 दिनेश कुमार वर्मा, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।





