*TV20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————–
आजमगढ़ 10 मार्च– भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) हेतु मकान सूचीकरण गणना ब्लाक के गठन के लिए जनपद के 08 ग्रामीण एवं 16 नगरीय चार्जो के चार्ज अधिकारियों एवं उनके कार्यालय में जनगणना का कार्य देख रहे कार्मिकों (राजस्व निरीक्षक, लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर) का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर आजमगढ़ के स्मार्ट क्लासरूम में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) श्री गंभीर सिंह द्वारा किया गया एवं जनगणना से सम्बद्ध उपरोक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनगणना का कार्य लोक महत्व का समयवद्ध कार्य है और इस कार्य के लिए पूर्ण मनोयोग से लिया गया प्रशिक्षण भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) हेतु मकानसूचीकरण गणना व्लाक का मानक के अनुसार गठन तथा गठित किये गये प्रगणक ब्लाकों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के लिए अत्यन्त ही लाभकारी होगा।
इस अवसर पर आज निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद विलरियागंज के अधिशासी अधिकारी को छोड़कर जनपद के सभी 08 ग्रामीण एवं 15 नगरीय चार्जों के चार्ज अधिकारी अपने स्टॉफ सहित उपस्थित होकर प्रशिक्षण में प्रतिभाग किये है।
उक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कल दिनांक 11 मार्च 2026 दूसरा दिवस रहेगा और प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-10.03.2026——–





