*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – दीदारगंज, घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लोहे का रम्मा बरामद*

*प्रेस नोट*
*थाना – दीदारगंज, जनपद – आजमगढ़*
*घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लोहे का रम्मा बरामद*
*पूर्व की घटना–*
          दिनांक 09.03.2026 को वादिनी श्रीमती सरस्वती देवी पत्नी रमेश चन्द्र गुप्त निवासी ग्राम फुलेश थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना दीदारगंज पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह दिनांक 09.03.2026 को प्रातः लगभग 05:30 बजे अपने परिवार के साथ चौकिया शीतला धाम (जौनपुर) व विन्ध्याचल धाम दर्शन हेतु गयी थीं। रात लगभग 10:30 बजे घर वापस लौटने पर देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था तथा घर के अन्दर कोई अज्ञात व्यक्ति मौजूद था, जो बाहर लगे बल्ब की लाइट को बार-बार जला और बुझा रहा था। शंका होने पर वादिनी द्वारा डायल-112 व थाना दीदारगंज पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर परिवार व आस-पास के लोगों की मदद से घर के अंदर छिपे एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। अभियुक्त ने छत के रास्ते भागने का प्रयास किया, परन्तु छत के दरवाजे का ताला तोड़ने में असफल रहा। पकड़े गये अभियुक्त के कब्जे से एक अदद लोहे का रम्मा बरामद हुआ। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 41/26 धारा 305, 331(4), 62 बीएनएस बनाम मिथिलेश मौर्या पुत्र सीताराम निवासी ग्राम पवई लाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण–*
                मौके पर ही अभियुक्त को पकड़कर पुलिस हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद लोहे का रम्मा बरामद हुआ है।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
01.  मिथिलेश मौर्या पुत्र सीताराम, निवासी – ग्राम पवई लाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, उम्र – लगभग 35 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग–*
01.  मु0अ0सं0 41/26 धारा 305, 331(4), 62 बीएनएस, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास –
अभियुक्त के विरुद्ध जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई अभियोग पंजीकृत हैं।
मिथिलेश मौर्या पुत्र सीताराम निवासी ग्राम पवई लाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1. 0081/2025
305, 317(2), 331(4) बीएनएस सरायमीर आजमगढ़
2. 0261/2022
60 आबकारी अदि0
सरायमीरआजमगढ़
3 0041/2019
20, 8 एन0डी0पीएस सरायमीर आजमगढ़
4 0032/2018
380, 457, 504, 506, 511 भादवि सरायमीर आजमगढ़
5 0105/2016
380, 457 भादवि सरायमीर आजमगढ
6
0025/2020
380, 411, 457 भादविरानी की सरायआजमगढ़
7
0024/2020
380, 411, 457 भादविरानी की सरायआजमगढ
8 0058/2023
20, 8 एनडीपीएस
फूलपुरआजमगढ़
9 0077/2025
305, 331(4) बीएनएस
निजामाबादआजमगढ़
10 0322/2023
25, 3 आर्म्स एक्ट
निजामाबादआजमगढ़
11
0241/2016
392, 411 भादवि
निजामाबादआजमगढ़
12 41/26 305,331(4),62 B.N.S दीदारगंज आजमगढ़
*बरामदगी–*
एक अदद लोहे का रम्मा।
*गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले–*
1. श्रीमती सरस्वती देवी पत्नी रमेशचन्द्र गुप्त निवासी ग्राम फुलेश थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
2. मोहन गुप्ता पुत्र स्व0 प्यारेलाल निवासी ग्राम सुघरपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
3. सत्येन्द्र गुप्ता पुत्र स्व0 मुन्नीलाल गुप्ता निवासी ग्राम सुघरपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़