*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – कोतवाली,मारपीट व धमकी के मामले में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-नोट*
*थाना – कोतवाली, जनपद – आजमगढ़*
*मारपीट व धमकी के मामले में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना/इतिहास –*
वादी राजवीर सिंह पुत्र स्व० माता प्रसाद सिंह निवासी मोहल्ला पाण्डेय बाजार थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वह अपने मकान संख्या 71 पर काबिज हैं तथा मकान के सामने उनकी बाउण्ड्री वाल बनी हुई है। आरोप है कि विपक्षी सलीम खान पुत्र जुल्कद्दर निवासी पाण्डेय बाजार थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 05.06.2025 को उनकी बाउण्ड्री वाल को जबरन गिरा दिया गया था, जिसके सम्बन्ध में पूर्व में मुकदमा दर्ज है। दिनांक 10.03.2026 को वादी द्वारा अपनी बाउण्ड्री वाल की मरम्मत करायी जा रही थी, तभी विपक्षी सलीम खान हाथ में डंडा लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए वादी के बड़े पिता रंजन कुमार सिंह पर हमला कर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया तथा पुनः बाउण्ड्री वाल गिरा दी। मौके पर आसपास के लोगों द्वारा बीच-बचाव किया गया। अभियुक्त द्वारा वादी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 100/26 धारा 119(1)/115(2)/352/351(3)/324(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम उ0नि0 रामकिशोर शर्मा, चौकी प्रभारी ब्रह्मस्थान व का0 आनन्द कुमार थाना कोतवाली आजमगढ़ द्वारा दिनांक 11.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सलीम खान पुत्र जुल्कद्दर निवासी पाण्डेय बाजार थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 38 वर्ष को पाण्डेय बाजार क्षेत्र से समय लगभग 14:20 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
01. सलीम खान पुत्र जुल्कद्दर, निवासी – पाण्डेय बाजार, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र – लगभग 38 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग –*
01. मु0अ0सं0 100/26 धारा 119(1)/115(2)/352/351(3)/324(4) बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0 260/25 धारा 352, 351(3), 324(4), 131 बीएनएस थाना कोतवाली आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 100/26 धारा 119(1)/115(2)/352/351(3)/324(4) बीएनएस थाना कोतवाली आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 रामकिशोर शर्मा, चौकी प्रभारी ब्रह्मस्थान, थाना कोतवाली आजमगढ़
2. का0 आनन्द कुमार, थाना कोतवाली आजमगढ़