*TV20 NEWS || AZAMGARH :जिम से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, पंच व लाठी-डण्डा बरामद*

*प्रेस-नोट*
*थाना – बरदह, जनपद आजमगढ़*
*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 13.03.2026*
*जिम से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, पंच व लाठी-डण्डा बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ महोदय के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह पुलिस द्वारा जिम से लौट रहे युवक पर लाठी-डण्डा व पंच से हमला करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
*पूर्व की घटना / इतिहास-*
दिनांक *11.03.2026* को वादिनी *नन्हकी पत्नी बांकेलाल बिन्द निवासी ग्राम देवापुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़* द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गयी कि उनका पुत्र *गोविन्द (उम्र लगभग 29 वर्ष)* प्रतिदिन की तरह मार्टिनगंज जिम करने गया था। जिम से वापस आते समय करीब *10 बजे जब वह महुजा पुरानी चीनी मिल के पास पहुँचा,* तभी 4-5 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा *लाठी-डण्डे व पंच से उस पर जानलेवा हमला* कर दिया गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गये। घायल युवक को उपचार हेतु पहले *सरकारी अस्पताल मार्टिनगंज* तथा बाद में बेहतर इलाज के लिए *जौनपुर* ले जाया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 81/26 धारा 3(5)/115(2)/109/110 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान घायल के बयान के आधार पर अभियुक्तगण— 01. इन्द्रेश राजभर पुत्र मनिराम 02. विकाश राजभर पुत्र रोशन लाल 03. अभिषेक पुत्र रज्जन राजभर निवासीगण ग्राम बनगांव मार्टिनगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के नाम प्रकाश में आये। विवेचना के दौरान धारा 110 बीएनएस का लोप कर धारा 117(2) व 351(3) बीएनएस की वृद्धि की गयी।
*गिरफ्तारी का विवरण / घटना का अनावरण-*
आज दिनांक 12.03.2026 को उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त को फतुही तिराहे से समय लगभग 12:20 बजे गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. इन्द्रेश राजभर पुत्र मनिराम निवासी बनगांव मार्टिनगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
2. विकाश राजभर पुत्र रोशन लाल निवासी बनगांव मार्टिनगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
3. अभिषेक पुत्र रज्जन राजभर निवासी बनगांव मार्टिनगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
*बरामदगी का विवरण-*
• एक अदद पंच (अभियुक्त इन्द्रेश राजभर के कब्जे से)
• एक अदद डण्डा (अभियुक्त विकास व अभिषेक की निशानदेही पर बरामद)
*पंजीकृत अभियोगः-*
01. मु0अ0सं0 81/26 धारा 3(5)/115(2)/109/117(2)/351(3) बीएनएस
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव,थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
2. मु0आ0 कमलेश सैनी,थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
3. का0 राजेन्द्र कुशवाहा,थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
4. का0 विद्याकान्त,थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
5. हो0गा0 जय गोविन्द,थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
6. पीआरडी अरविन्द मौर्या,थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।