*TV20 NEWS || AZAMGARH :हत्या के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी गैंगेस्टर अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना – जीयनपुर, जनपद – आजमगढ़*
*दिनांक – 11.03.2026*
*हत्या के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी गैंगेस्टर अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार*
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी गैंगेस्टर अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।*
*पूर्व की घटना/इतिहास-*
दिनांक 29.03.2025 को वादिनी *शिवकुमारी पत्नी स्व० श्याम कुंवर चौहान निवासी ग्राम भरौली थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़* द्वारा थाना जीयनपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 28.03.2025 को उनका पुत्र *अश्वनी चौहान (उम्र 32 वर्ष)* गांव के ही *रामचन्द्र उर्फ मैकू यादव* व *गौरव सिंह* के साथ दावत खाने जीयनपुर गया था। दावत के बाद घर लौटते समय *ग्राम जमीन नरहन के पास सड़क किनारे अश्वनी चौहान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला,* जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। इस संबंध में वादिनी द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर *मु0अ0सं0 124/2025 धारा 103(1) बीएनएस* पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान कई अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये तथा पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर कुल *09 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया,* जबकि एक अभियुक्त *बाल अपचारी* पाया गया तथा *एक अभियुक्ता* के विरुद्ध पृथक कार्रवाई की गयी। अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इसी क्रम में *गैंग चार्ट* स्वीकृत होने के उपरांत थाना जीयनपुर पर *मु0अ0सं0 77/2026 धारा 2(b)(i)/3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट* पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष बिलरियागंज द्वारा की जा रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक *11.03.2026* को *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय आजमगढ़* द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में उ0नि0 *जाफर खाँ* मय हमराह पुलिस बल संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में *नरईपुर बाजार* में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि *गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित व 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त आकाश यादव* बागखालिस बाजार से बक्खोपुर मार्ग की ओर खड़ा है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर *ग्राम बक्खोपुर मार्ग* से समय *23:05 बजे* अभियुक्त *आकाश यादव पुत्र रामसमुझ यादव निवासी ग्राम दाउदपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ (उम्र करीब 22 वर्ष)* को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से *एक अदद तमंचा .315 बोर* व *एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर* बरामद हुआ। इस आधार पर थाना जीयनपुर पर *मु0अ0सं0 119/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. आकाश यादव पुत्र रामसमुझ यादव, निवासी – ग्राम दाउदपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र – लगभग 22 वर्ष
*बरामदगी-*
01. एक अदद तमंचा .315 बोर
02. एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 119/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 493/2024 धारा 110/115(2)/125/351(2)/352 BNS थाना जीयनपुर, आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 124/2025 धारा 103(1)/3(5)/61(2) BNS थाना जीयनपुर, आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 119/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर, आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 77/2026 धारा 2(b)(i)/3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना जीयनपुर, आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 जाफर खाँ, चौकी प्रभारी लाटघाट थाना जीयनपुर
2. उ0नि0 अमित कुमार वर्मा, थाना जीयनपुर
3. हे0का0 संदीप यादव, थाना जीयनपुर
4. का0 हरिकिशन मौर्या, थाना जीयनपुर
5. का0 अवधेश कुशवाहा, थाना जीयनपुर
6. का0 बृजेश यादव, थाना जीयनपुर
7. का0 अवनीश यादव, थाना जीयनपुर





