*TV 20 NEWS|| BHADOHI :उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा की तैयारियों के अंतर्गत पुलिस लाइन ज्ञानपुर (भदोही) में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का उच्च स्तरीय निरीक्षण*
*प्रेस नोट*
दिनांक: 12.03.2026
*जनपद भदोही*
*◆उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा की तैयारियों के अंतर्गत पुलिस लाइन ज्ञानपुर (भदोही) में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का उच्च स्तरीय निरीक्षण*
*◆कमांड सेंटर में स्थापित वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइस, रेडियो सेट, नेटवर्क उपकरणों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों की तैयारियों का मूल्यांकन किया गया।*
*◆इंटीग्रेटेड कमांड सेन्टर से सम्बन्धिक अधि0/कर्मचारियों को निगरानी से सम्बन्धित दिये आवश्यक एवं सख्त दिशा निर्देश।*
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों (कुल 4,543 रिक्तियों) की लिखित परीक्षा की निष्पक्षता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु राज्य भर में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर्स की स्थापना की गई है। भदोही जिले के पुलिस लाइन ज्ञानपुर में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का आज *श्री अभिमन्यु मांगलिक,* एसपी भदोही एवं *श्री शुभम अग्रवाल,* एएसपी भदोही द्वारा गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बड़े स्क्रीन पर लगे मल्टीपल CCTV फीड्स (विभिन्न परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग) की कार्यक्षमता जाँची गई।
कमांड सेंटर में स्थापित वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइस, रेडियो सेट, नेटवर्क उपकरणों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों की तैयारियों का मूल्यांकन किया गया।
परीक्षा के दौरान नकल रोकथाम, अनुचित गतिविधियों पर त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वय व्यवस्था की समीक्षा की गई। इंटीग्रेटेड कमांड सेन्टर से सम्बन्धिक अधि0/कर्मचारियों को निगरानी से सम्बन्धित दिये आवश्यक एवं सख्त दिशा निर्देश।
यह कमांड सेंटर परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए CCTV कैमरों से जुड़ा हुआ है, जिससे ट्रिपल लेयर सुरक्षा (स्थानीय केंद्र स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर) सुनिश्चित होगी। भदोही जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 9,600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।





