*TV20 NEWS || AZAMGARH :अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने जूम के माध्यम से कर-करेत्तर राजस्व प्राप्ति व राजकीय देयों वसूली की किया समीक्षा*
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————–
*अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने जूम के माध्यम से कर-करेत्तर राजस्व प्राप्ति व राजकीय देयों वसूली की किया समीक्षा*
आजमगढ़ 12 मार्च– आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उ०प्र०, लखनऊ, आयुक्त महोदय, आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ व जिलाधिकारी महोदय आजमगढ़ द्वारा कर करेत्तर व राजस्व वसूली की निरन्तर समीक्षा की जा रही है। जिसके क्रम में आज अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर विभाग से सम्बंधित अधिशासी अभियन्ता विद्युत, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर, खान निरीक्षक, सहायक अभियन्ता सिचाई, जिला कृषि अधिकारी व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग व समस्त नायब तहसीलदार के साथ जूम के माध्यम से कर-करेत्तर राजस्व प्राप्ति व राजकीय देयों वसूली की मदवार समीक्षा की गयी है।
उक्त समीक्षा बैठक में कर-करेत्तर विभाग से प्राप्त माह फरवरी 2026 विवरण पत्र के अनुसार विद्युत विभाग, राज्य कर, खनन विभाग, सिचाई विभाग, कृषि विभाग व लोक निर्माण विभाग की उपलब्धि लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम पायी गयी। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को मार्च 2026 में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित कराने हेतु कड़े निर्देश दिये गये है। उन्होने तहसीलदार बूढनपुर, समस्त नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि मुख्य देय भू-राजस्व में तहसील सगड़ी 24 हजार, फूलपुर 01 हजार, मेंहनगर 31 हजार व मार्टिनगंज 23 हजार वसूली हेतु लम्बित है, विविध देय में तहसील सदर 4.55 करोड़, सगड़ी 2.30 करोड़, लालगंज 1.67 करोड़, फूलपुर 0.70 करोड़ बूढनपुर 1.82 करोड़ निजामाबाद 1.60 करोड़, मेंहनगर 1.16 करोड़ व मार्टिनगंज 2.01 करोड़ की वसूली मार्च 2026 में शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त ऑनलाइन वसूली व ऑफलाइन वसूली में सभी तहसीलों में कॉफी अन्तर पाया गया। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा अन्तर को समाप्त करने हेतु निर्देशित किया गया तथा निर्देश दिया कि विभागीय कार्यवाही, लम्बित पेंशन प्रकरण, रिट याचिकाओं में प्रतिशपथ पत्र तथा प्रत्यावेदन निस्तारण का कोई प्रकरण लम्बित न रहें। आडिट आपत्ति की शत-प्रतिशत अनुपालन आख्या तैयार कर ली जाय।
समीक्षा बैठक में समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि इस माह में वसूली/प्राप्ति निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष व गतवर्ष से कम वसूली/प्राप्ति जिस तहसील/विभाग की पायी जायेगी, उनके विरूद्ध शासकीय कार्य में मूल पदीय दायित्यों के निर्वहन में लापरवाही व उदासीनता के दृष्टिगत कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी महोदय को रिपोर्ट प्रेषित कर दी जायेगी
——-जि0सू0का0 आजमगढ़ द्वारा जारी-12.03.2026——–





