*TV20 NEWS || AZAMGARH:यूपी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के मद्देनजर 14-15 मार्च को शहर में रूट डायवर्जन लागू*
*-:प्रेस नोट रुट-डायवर्जनः-*
*दिनांक 14.03.2026 तथा 15.03.2026 को प्रस्तावित उ0प्र0 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2025-26 के दृष्टिगत शहर अन्तर्गत यातायात व्यवस्था हेतु निम्न रुट डायवर्जन दिनांक 14/15.03.2026 समय प्रातः 06.00 बजे से शायं 18.00 बजे तक किया जाता है ।*
1. शंकर तिराहा से चौक चौराहा, पुरानी कोतवाली होते हुए पहाड़पुर तिराहा की तरफ जाने वाले तीन पहिया/चार पहिया व माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
2. पहाड़पुर तिराहा से पुरानी कोतवाली, चौक चौराहा से होते हुए शंकर तिराहा, बड़ादेव की तरफ जाने वाले तीन पहिया, चार पहिया व माल वाहक वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
3. काली चौरा से कोट चौराहा होते हुए हर्रा की चुंगी की तरफ जाने वाले चार पहिया व माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
4. हर्रा की चुंगी से कोट चौराहा से होते हुए काली चौरा की तरफ जाने वाले चार पहिया व माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
5. पाण्डेय बाजार से होते हुए पुरानी सब्जी मण्डी, लाल डिग्गी, शंकर तिराहा, बड़ादेव की तरफ जाने वाले चार पहिया व माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
6. बड़ादेव, शंकर तिराहा, लाल डिग्गी, पुरानी सब्जी मण्डी से होते हुए पाण्डेय बाजार की तरफ जाने वाले चार पहिया व माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
7. करतालपुर तिराहा से ब्रह्मस्थान, पाण्डेय बाजार, पहाड़पुर की तरफ भारी मालवाहक वाहन का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
8. मऊ रोड शंकर तिराहा से सिधारी पुल की तरफ भारी मालवाहक वाहन का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।





