TV 20 NEWS || AZAMGARH : जनपद आजमगढ़ लंबित मालों के निस्तारण एवं ‘ऑपरेशन दहन’ को प्रभावी बनाने हेतु कार्यशाला आयोजित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद के थानों पर लंबित मालों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण तथा ‘ऑपरेशन दहन’ से संबंधित कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से संपादित करने के उद्देश्य से दिनांक 13 मार्च 2026 को समय 14:00 बजे पुलिस लाइन आजमगढ़ के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में जनपद के समस्त थानों के हेड मोहर्रिर/मालखाना मोहर्रिर अपने-अपने संबंधित अभिलेखों के साथ उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान लंबित मालों के निस्तारण, मालखाना अभिलेखों के उचित संधारण तथा ऑपरेशन दहन से जुड़े विभिन्न प्रक्रियात्मक बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि जनपद में लंबित मालों के निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
कार्यशाला का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी एवं अपर निदेशक अभियोजन श्री भानु प्रताप पांडे, संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री शमशाद अहमद द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी को कार्यशाला का नोडल अधिकारी नामित किया गया, जो अभियोजन कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित कार्यवाही सुनिश्चित कराएंगे।





