*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक – 16.03.2026*
*थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़*
*जिला बदर अपराधी गिरफ्तार*
*घटना का पूर्व विवरण –*
अभियुक्त राजकुमार उर्फ रामकुमार यादव पुत्र लौटन यादव निवासी ग्राम सहबानीपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध माननीय अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व) जनपद आजमगढ़ द्वारा वाद में पारित आदेश दिनांक 29.01.2026 के तहत अभियुक्त को 04 माह के लिए जनपद आजमगढ़ की सीमा से जिला बदर किया गया था। उक्त आदेश की जानकारी अभियुक्त को विधिवत दी गई थी तथा क्षेत्र में डुगडुगी/मुनादी भी कराई गई थी। इसके बावजूद अभियुक्त द्वारा न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए जनपद की सीमा में पाया जाना उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 10 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण –*
दिनांक 16.03.2026 को उ0नि0 यश सिंह पटेल मय उ0नि0 श्याम कुमार दूबे तथा हमराही कर्मचारी हे0का0 इन्द्रमणि पटेल व हे0का0 सुरेन्द्र कुमार निषाद के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर अपराधी राजकुमार उर्फ रामकुमार जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए अहरौला सब्जी मंडी क्षेत्र में मौजूद है।
प्राप्त सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई तथा समय करीब 08:20 बजे अभियुक्त को सब्जी मंडी अहरौला से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 67/26 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग –*
मु0अ0सं0 67/26 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
राजकुमार उर्फ रामकुमार यादव पुत्र लौटन यादव निवासी ग्राम सहबानीपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 45 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0 297/2024 धारा 3(1) सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
2. mu0अ0सं0 191/2023 धारा 323/325/452/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 67/26 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
• उ0नि0 यश सिंह पटेल, चौकी प्रभारी माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
• उ0नि0 श्याम कुमार दूबे, थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
• हे0का0 इन्द्रमणि पटेल, थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
• हे0का0 सुरेन्द्र कुमार निषाद, थाना अहरौला जनपद आजमगढ़





