*TV20 NEWS || AZAMGARH :अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की पुण्यतिथि पर निजामाबाद में श्रद्धांजलि, मूर्ति की सफाई कर किया नमन*
आजमगढ़,निजामाबाद क्षेत्र में जन्मे विद्वान लेखक अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की पुण्यतिथि पर आज भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने निजामाबाद में स्थापित उनकी मूर्ति की साफ सफाई करके मालार्पण कर उन्हें नमन किया ।
इस कार्यक्रम में शामिल भारत रक्षा दल के अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदी खड़ी बोली का पहला महाकाव्य की रचना करने वाले हरिऔध जी जनपद की धरोहर थे , उनकी बहुचर्चित काव्य रचना प्रिय प्रवास के मंगला प्रसाद सम्मान से सम्मानित किया गया,ऐसी विभूतियां हमारे जिले में जन्म लीं यह हम सभी के लिए गौरव की बात है,उनके पुण्यतिथि पर हम लोग यहां आए तो देखा कि इनकी मूर्ति पार्क गंदगी से पड़ा टूटा फूटा पड़ा हुआ है,अभी कुछ साफ सफाई की गई शीघ्र ही हम लोग इस मूर्ति और पार्क को नया लुक बना देंगे, अपने ऐतिहासिक महापुरुषों की स्मृतियों को हमारा संगठन उपेक्षित नहीं रहने देगा ,आज के इस कार्यक्रम में भारत रक्षा दल के जिलाध्यक्ष रवि जी,दीपक जयसवाल,हिमांशु सिंह, डॉ धीर जी,कामता सोनकर ,रमेश कुमार ,तहसील निजामाबाद प्रभारी इंदल चौहान व अन्य स्थानीय लोग शामिल रहे।





