*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – कोतवाली,प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी बरामद*

*प्रेस-नोट, दिनांक – 17.03.2026*
*थाना – कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी बरामद*
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से नकद धनराशि भी बरामद की गई है।
*पूर्व की घटना का विवरण :*
अवगत कराना है कि वादी अभिषेक यादव निवासी थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान उसकी मुलाकात संजय कुमार भारद्वाज से हुई, जिसने स्वयं को कोचिंग संचालक बताते हुए आर्मी, पुलिस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन कराने का झांसा दिया।
अभियुक्त द्वारा वादी से यूपीएसआई परीक्षा पास कराने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की गई तथा प्रारंभिक रूप से 50,000 रुपये प्राप्त किए गए। साथ ही फर्जी प्रश्नपत्र (मॉक पेपर) को “टॉप सीक्रेट” बताकर दिया गया। परीक्षा में प्रश्नपत्र मेल न खाने पर वादी को ठगी का एहसास हुआ।
इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी/अनावरण का विवरण :*
दिनांक 17.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तगण—
1. संजय कुमार भारद्वाज
2. अजीत कुमार को पुरानी जेल बंधा रोड से समय करीब 08:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त :*
1. संजय कुमार भारद्वाज पुत्र देवनाथ राम, निवासी कुतूपुर थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ (उम्र 42 वर्ष)
2. अजीत कुमार पुत्र रामजतन राम, निवासी कमथरी नूरपुर थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ (उम्र 34 वर्ष)
*बरामदगी :*
नकद ₹6,900/-
*पूछताछ का विवरण :*
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने का झांसा देकर धनराशि प्राप्त करते थे। वादी से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लिया गया तथा बाजार से खरीदा गया मॉक पेपर “टॉप सीक्रेट” बताकर दिया गया था। बरामद धनराशि शेष बची रकम है।
*पंजीकृत अभियोग :*
मु0अ0सं0 109/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास :*
अजीत कुमार
1. मु0अ0सं0 551/2022 धारा 406/420 भादवि थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ
2. मु0अ0सं0 109/2026 थाना कोतवाली, आजमगढ़
संजय कुमार भारद्वाज
1. मु0अ0सं0 109/2026 थाना कोतवाली, आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
1. व0उ0नि0 मेहरे आलम
2. कां0 शैलेन्द्र प्रसाद
3. कां0 शिव कुमार मिश्रा थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़