*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – बरदह, हत्या के प्रयास की घटना का सफल अनावरण – मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद*

*प्रेस नोट*
*थाना – बरदह, जनपद आजमगढ़*
*हत्या के प्रयास की घटना का सफल अनावरण – मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद*
थाना बरदह पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा भी बरामद किया गया है।
*पूर्व की घटना का विवरण :*
दिनांक 08.03.2026 को वादी नीरज कुमार पुत्र रामलाल निवासी ग्राम भूलनडीह थाना बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि वह राजागंज बाजार गया था, जहाँ नहर के पास उसके पट्टीदार निखिल कुमार उर्फ गोलू पुत्र महेश्वर दत्त पंकज ने पुरानी रंजिश को लेकर अपने साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
उक्त सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 76/26 धारा 115(2), 118(1), 352, 351(3), 109 बीएनएस बनाम निखिल कुमार उर्फ गोलू एवं अन्य अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी/अनावरण का विवरण :*
दिनांक 17.03.2026 को उ0नि0 मनीष सिंह द्वारा अभियुक्त निखिल कुमार उर्फ गोलू को पूछताछ हेतु थाना बरदह बुलाया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिस पर उसे समय करीब 08:55 बजे गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त :*
निखिल कुमार उर्फ गोलू पुत्र महेश्वर दत्त पंकज निवासी – ग्राम भूलनडीह, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
*बरामदगी :*
अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद डण्डा बरामद किया गया।
*पंजीकृत अभियोग :*
मु0अ0सं0 76/2026 धारा 115(2), 118(1), 352, 351(3), 109 बीएनएस थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास :*
1. मु0अ0सं0 76/2026 धारा 115(2), 118(1), 352, 351(3), 109 बीएनएस थाना बरदह जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 277/2023 धारा 120बी, 363, 366 भादवि थाना बरदह जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
1. उ0नि0 मनीष सिंह, थाना बरदह जनपद आजमगढ़
2. का0 विद्याकान्त, थाना बरदह जनपद आजमगढ़
3. का0 सूरज सिंह, थाना बरदह जनपद आजमगढ़